शासन को ये निर्णय तत्काल वापस लेना चाहिए*
आज एक तरफ वैश्विक महामारी की लड़ाई में लगभग सभी शासकीय कर्मचारी चाहे डॉक्टर, पोलिस, शिक्षक, बिजली विभाग, सफाई कर्मचारी सभी कोरोना वारियर्स के रूप में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं लोगो को बचाने का कार्य कर रहे हैं। शासन द्वारा कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करने के बजाय उल्टे उनकी वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाएं काट रही है ये कर्मचारियों के साथ अन्याय है। वेतन वृद्धि से कर्मचारियों का प्रत्येक माह डेढ़ हजार से 5 हजार का नुकसान होगा। एक तरफ कर्मचारी स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दे रहे उसके बाद भी कर्मचारी विरोधी आदेश जारी किया जाना गलत है। शासन जान बूझ कर कर्मचारियों में आक्रोश उत्त्पन्न कर रही उनका मनोबल गिरा रही है। हर स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा।
भूपेन्द्र सिंह बनाफर
प्रांताध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ
www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
0 टिप्पणियाँ