Music

BRACKING

Loading...

महिला बाल विकास ने बाल विवाह रूकवाया, बच्चा बोला पिता के कहने पर कर रहा हूं शादी shivpuri news


शिवपुरी। शहर के गौशाला क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार में नाबालिग की शादी कराई जा रही थी। यह जानकारी जब महिला बाल विकास को लगी तो कार्रवाई करते हुए वर-वधु के परिवार को समझाइश देकर शादी रूकवाई गई।
जानकारी देते हुए शक्तिशाली महिला संगठन के संयोजक रवि गोयल ने बताया कि उनकी सेक्टर पर्यवेक्षक को सूचना मिली कि गौशाला में एक लड़के की शादी 24 मई को होने वाली है, जबकि वह 21 साल का नहीं है।
मामले की जानकारी शहरी परियोजना अधिकारी पवन तिवारी को दी गई, जिसके बाद पर्यवेक्षक मधु यादव, निवेदिता मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्वयंसेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन की संयुक्त टीम बनाकर मामले की जांच करवाई गई।
इस दौरान लड़के ने टीम को बताया कि वह खुद अभी शादी नहीं करना चाहता है, परंतु मां की तबीयत खराब रहती है। यही कारण है कि पारिवारिक परेशानियों के चलते पापा के कहने पर वह शादी करने के लिए तैयार हुआ।
यह भी तर्क दिया गया कि लड़की की उम्र 18 साल से अधिक है और लड़के की भी। टीम के सामने रखे गए इस तर्क के बाद टीम ने लड़के के माता-पिता को बाल विवाह के बारे में जानकारी दी और बताया कि अगर लड़के की उम्र 21 से कम है व लड़की की उम्र 18
से कम है तो शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है, ऐसे में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। समझाइश के बाद लड़के और लड़की दोनों के परिवार वाले शादी स्थगित करने के लिए तैयार हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ