Music

BRACKING

Loading...

मप्र उपचुनाव: भाजपा नेताओं की ऑनलाइन आमसभाओं का शेड्यूल जारी

Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party BJP district heads panel ...
भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों और ऐतिहासिक निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत 7 जून को होने वाली वीडियो कान्फ्रेंसिंग में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्वे, केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते सहित पार्टी के नेतागण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आमजन से जुडेंगे।


ये नेतागण करेंगे कान्फ्रेंस को संबोधित

7 जून को होने वाली वीडियो कान्फ्रेंसिंग में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्वे दोपहर 12 बजे जबलपुर उत्तर पश्चिम विधानसभा, केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते दोपहर 12 बजे सिवनी, लखनादौन विधानसभा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जटिया दोपहर 12 बजे खण्डवा एवं मांधाता विधानसभा, डॉ. वीरेन्द्र खटिक दोपहर 1 बजे सीहोरा एवं पाटन विधानसभा, श्री रघुनंदन शर्मा शाम बजे बडवाह, महेश्वर एवं कसरावद विधानसभा, श्री भूपेन्द्र सिंह शाम 5 बजे भोपाल मध्य एवं दक्षिण विधानसभा, श्री कृष्णमुरारी मोघे दोपहर 2 बजे बुधनी एवं इच्छावर विधानसभा, श्री अरविन्द भदौरिया शाम 4 बजे श्योपुर, विजयपुर विधानसभा, श्री जयंत मलैया शाम 6 बजे बीना और खुरई विधानसभा, श्री राजेन्द्र शुक्ल शाम 4 बजे सीधी और चुरहट विधानसभा, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह शाम 4 बजे टीकमगढ विधानसभा, श्री अजयप्रताप सिंह शाम 4 बजे चित्रकूट एवं रैगांव विधानसभा, श्री बंशीलाल गुर्जर दोपहर 12 बजे देवास एवं सोनकच्छ विधानसभा, श्री रामेश्वर शर्मा दोपहर 3 बजे गुन्नौर एवं पवई विधानसभा, 

श्री गणेश सिंह दोपहर 2 बजे मनगंवा और गुढ़ विधानसभा, सुश्री कविता पाटीदार शाम 4 बजे शाजापुर विधानसभा, श्री विवेक शेजवलकर शाम 4 बजे गुना विधानसभा, श्री रजनीश अग्रवाल दोपहर 12 बजे जबेरा एवं हटा विधानसभा, सुश्री राजो मालवीय शाम 4 बजे हरदा एवं टिमरनी विधानसभा, श्री तपन भौमिक दोपहर 2 बजे बैतूल मुलताई और आमला विधानसभा, श्री आलोक शर्मा दोपहर 2 बजे उदयपुरा एवं सिलवानी विधानसभा, डॉ. हितेष वाजपेयी दोपहर 2 बजे शमशाबाद एवं सिंरोज विधानसभा, श्री केदार शुक्ला दोपहर 2 बजे सिंगरौली विधानसभा, श्री रामलाल रौतेल दोपहर 1 बजे मानपुर विधानसभा और श्री राजपालसिंह सिसौदिया दोपहर 12 बजे मंदसौर विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ