Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
शहीद कोविड योद्धाओं के परिजनों को हरसंभव मदद दिलाई जायेगी
शहीद कोविड योद्धाओं के परिजनों को हरसंभव मदद दिलाई जायेगी
मंगलवार, जून 09, 2020
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद कोविड योद्धाओं के परिजनों से भेंट की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना जंग में शहीद हुए शासकीय कर्मचारियों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शहीद कोविड योद्धाओं के परिवारजनों के साथ है। उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के माध्यम से ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत होने वाले शासकीय कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रू. की सम्मान निधि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने उपस्थित परिजनों से कहा कि उन्हें कोई भी परेशानी हो तो वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के ध्यान में लायें, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेंगी कि कोविड योद्धाओं के परिजनों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ्य हुए लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गृह विभाग के स्व. श्री देवेन्द्र कुमार की पुत्री कु. कनिष्का तथा अन्य परिजन श्री सुनील वर्मा से भेंट की। उल्लेखनीय है कि स्व. श्री देवेन्द्र कुमार की मृत्यु थाना जूनी इंदौर में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण हो गई थी। इसके अलावा नगर निगम के झोन क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 6 में सफाई संरक्षक के रूप में कार्य करते हुए स्व. श्रीमती शकुन बाई की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्रीमती शकुन बाई के पुत्र विजय चावरे व पुत्री कुसुम से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना योद्धा स्व. विजय चन्देले की पत्नि श्रीमती सीमा चन्देले व उनकी बहन श्रीमती हेमलता से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि गत दिनों एम.टी.एच. हॉस्पिटल में स्वच्छक का कार्य करते हुए कोरोना संक्रमण के कारण स्व. श्री चंदेले का निधन हो गया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगर निगम इंदौर के कोरोना योद्धा स्व. श्री अब्दुल हकीम की मॉं श्रीमती इसलाम बी व उनके पुत्र अरकान मंसुरी से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि स्व. श्री अब्दुल हकीम का निधन नगर निगम के झोन क्रमांक 15 में बैलदार का कार्य करते हुए कोरोना से संक्रमित हो जाने के कारण हो गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में नर्मदा घाटी विकास विभाग के स्व. श्री कैलाश चन्द्र खरे के पारिवारिक मित्र श्री संजय सूद से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। स्व. श्री खरे का निधन हॉस्पिटल में नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए संक्रमित हो जाने के कारण हो गया था।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के तहत स्व. श्री देवेन्द्र कुमार, स्व. श्रीमती शकुन बाई, स्व. श्री विजय चन्देले, स्व. श्री अब्दुल हकीम, स्व. श्री कैलाश चन्द्र खरे के परिजनों को 50-50 लाख रूपये की सम्मान निधि उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निजी चिकित्सक स्व. डॉ. पंजवानी, एमवाय हॉस्पिटल में कार्यरत शहीद स्व. श्री सुरेश चौहान तथा गृह विभाग में कार्यरत शहीद स्व. श्री कुवर सिंह के परिजनों से भी भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की तथा कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हरसंभव मदद दिलाई जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ