Music

BRACKING

Loading...

कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान, किया शिव अभिषक


बैराड़। जिले के बैराड़ नगर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर के जन्म दिवस पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू विरथरे के नेतृत्व में ठाकुर बाबा मंदिर पर स्थित शिवलिंग का अभिषेक कर कन्या भोजन के साथ कन्या पूजन किया।
कार्यक्रम में बिरथरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 11.30 बजे नगर परिषद बैराड़ पर उपस्थित कर्मचारियों व सफाईकर्मियों आदि का शॉल श्रीफल व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ डॉक्टर शैलेंद्र चौहान सहित अन्य डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मियों सहित संपूर्ण स्टाफ और बैराड़ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिकरवार सहित उपस्थित समस्त पुलिसकमियों का भी शॉल श्रीफल व सेनेटाइजर वितरण कर कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भरत धाकड़, जिला मंत्री प्रदीप त्रिवेदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव, किसान मोर्चा शिवपुरी के मंडल अध्यक्ष राजू शर्मा, डॉ. जनवेद वर्मा, धीरज व्यास, राजकुमार शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, माता चरण शर्मा, गजेन्द्र यादव, राजेश गर्ग, मनीष बंसल, अभिजीत भदोरिया, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माधव चौक पर किए मास्क वितरित
शिवपुरी नगर के माधव चौक चौराहे पर आज शाम करीब 4 बजे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सोनू बिरथरे के नेतृत्व में स्टॉल लगाकर फेस मास्क और सेनेटाइजर वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज मंगल जॉली, अजय जुनेजा, गणेश गुप्ता, गगन खटीक, प्रभात मिश्रा, राजीव जैन, अनिल शर्मा, गोलू व्यास, अमन मिश्रा, सुरेंद्र यादव, केशव मंगल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ