Music

BRACKING

Loading...

आज 6 मरीज पॉजीटिव: टॉटल 250 केस,एक्टिव केस 114 ओर स्वस्थ मरीजों की संख्या 136



शिवपुरी। कोरोना की चाल थम नही रही हैं 2 जूलाई से प्रतिदिन जिले में प्रतिदिन कोरोना के पॉजीटिव केस निकल रहे है। आज ग्वालियर से आई जांच रिर्पोट में 6 मरीज शिवपुरी जिले के पॉजीटिव निकले हैं। अब मरीजो की संख्या 250 हो गई। लेकिन इसमें एक राहत झुपी हैं। अब कोरोना से लडकर 136 मरीज सही होकर अपने घरो को चले गए हैं अब जिले में 114 केस ही एक्टिव रह गए है।

जानकारी के अनुसार आईशोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजो की संख्या 20 बताई जा रही हैं,संस्थागत क्वारनटाईन मरीजो की संख्या 06 हैं। आज आई पॉजीटिव मरीजो में शालिनी गुप्ता पत्नि ब्रजेश गुप्ता निवासी पंचायती बगीचा एबी रोड की जांच पॉजीटिव आई हैं,इससे पूर्व इनकी बेटी पॉजीटिव आई थी इस कारण पूरे परिवार की जांच कराई गई थी इनमें से केवल शालिनी गुप्ता पॉजीटिव आई है।

वही मनोहर सिंह जाटव पुत्र खच्चूराम जाटव जो की 18वी बटालियन का जवान हैं लेकिन बताया जा रहा हैं कि मनोहर सिंह नाम का कोई जवान 18वीं बटालियन में नही हैं। बटालियन का प्रशासन उसकी खोज कर रहा है। इसी प्रकार महावीर नगर में कमला कौशल और कविता कौशल की जांच रिर्पोट पॉजीटिव आई है। सर्किट हाउस पर रहने वाले ध्रुव गुप्ता और चांदनी जाटव मनीपुरा कोलारस की जांच रिर्पोट भी पॉजीटिव आई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ