www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर,
ब्रेकिंग न्यूज़
By: Mahendra Singh soalnki|Published: 28 Jul 2020, 07:52 AM IST
भोपाल. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हैं। सीएम की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। शिवराज सिंह चौहान भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उसके बाद भी वो लगातार काम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में पहली बार आज कैबिनेट मीटिंग वर्चुअल होगी। कैबिनेट मीटिंग में मंत्रिमंडल के सदस्य कहीं से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में हर मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग होती है।सुबह 9.30 बजे होगा ट्रायल रन
वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग के संबंध में 28 जुलाई की सुबह 9.30 बजे ट्रायल रन होगा। मंत्रिमंडल के सदस्यों को वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग के संबंध में पूरी जानकारी दे दी गयी है।
मंत्री भी पॉजिटिव
शिवराज कैबिनेट के मंत्री अरविंद भदौरिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी मंत्री होम क्वारंटाइन हैं। वर्चुअल कैबिनेट में मंत्री घर से ही शामिल होंगे।
कृषि मंत्री पटेल 14 दिन क्वारंटाइन
कृषि मंत्री कमल पटेल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, हालांकि इसके बाद भी उन्होंने हरदा के अपने गांव बारंगा में खुद को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर लिया है। उनके ओएसडी नरेश परमार संक्रमित मिले हैं। उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परमार का शनिवार को सेंपल लिया गया था। सोमवार को रिपोर्ट आई।
कई मंत्रियों की रिपोर्ट निगेटिव
शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रदेश के कई मंत्रियों ने अपनी जांच कराई थी। हालंकि इश दौरान कई मंत्रियों की पहली कोरोना जांट रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही दूसरा सेंपल देंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी सैंपल दे सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ