Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर में पिज्जा डिलेवरी की तरह टाइम लिमिट में मिलेगा बिजली कनेक्शन

.सहज बिजली हर घर योजना-कितनी सफल ...

 ग्वालियर। शहरवासियों के लिए एक राहत भरी यह है कि अब उन्हे बिजली कनेक्शन के लिए बिजलघरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, साथ ही वह उन दलालों से भी बच जाएंगे जो इस काम को कराने के एवज में आवेदक की जेब ढीली करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे और लोगों को मोटी रकम देने के बाद भी कनेक्शनके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। 

पोर्टल शुरु होने के बाद उपभोक्ताओं को एक दिन के भीतर बिजलाी कनेक्शन देने का जिक्र कपनी ने किया है। यही नहीं समय सीमा बाकायदा तय होगी। सारा काम ऑनलाइन होगा। जिसके तहत कनेक्शन पाने वालों को अपने इससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर डालने होंगे। होंगे और इसका फोटो कैप्चर करना होगा घरेलू कनेक्शन जहां 24 घंटे में मिल जाएगा। वहीं व्यवसायिक कनेक्शन के लिए 72 घंटे का समय लगेगा। आवेदन फीड होते ही कर्मचारी मौका मुआयना करने रवाना हो जाएंगे और सारी जानकारियां हासिल कर कनेक्शन सेल को सौंप देंगे। इस दौरान यदि बीच में अवकाश पड़ता है तो फिर उसके अगले रोज कनेक्शन की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी. इस दिन को 24 घंटे में नहीं जोड़ा जाएगा। यह प्रक्रिया काफी जटिल है, जिसके चलते उपभोक्ता कनेक्शन के लिए परेशान होते रहते थे। इसके लिए कौनसे दस्तावेज देने होंगे यह जानकारी भी पोर्टल पर विस्तृत रूप से उल्लेखित रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ