Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
बड़े एवं सफेदपोश बदमाशों के खिलाफ करें तत्परता से कार्रवाई
बड़े एवं सफेदपोश बदमाशों के खिलाफ करें तत्परता से कार्रवाई
मंगलवार, जुलाई 21, 2020
लापरवाही हुई तो कलेक्टर और एस.पी. होंगे जिम्मेदार
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज़िलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि हर जिले में सबसे पहले बड़े एवं सफेदपोश बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। ड्रग्स का धंधा करने वाले, सम्पत्ति हड़पने वाले, सहकारी माफिया, हुक्का लाऊंज चलाने वाले, चिटफंड कम्पनी, राशन की कालाबाजारी करने वाले, मिलावटखोरों आदि सभी केविरूद्ध तत्परता से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी जिले में कार्रवाई में लापरवाही होती है तो इसके लिये कलेक्टर एवं एस.पी. जिम्मेदार माने जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज़िलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी उपस्थित थे। बैठक में अन्य मंत्रीगण वीसी के माध्यम से शामिल हुए।
गुड गवर्नेंस सुनिश्चित करना है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें प्रदेश में गुड गवर्नेंस सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी जिलों में लॉ एन्ड ऑर्डर और डिलीवरी मेकैनिज्म दोनों पर ध्यान देना होगा। एक ओर जिलों में पूरी शांति व्यवस्था रहे, अपराधियों के मन में डर हो तथा जनता निश्चिंत हो, वहीं दूसरी ओर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के समुचित क्रियान्वयन के माध्यम से आम जनता तक हर आवश्यक सुविधा एवं सहायता पहुंचाई जानी है।
बदमाशों को चिन्हित कर सबक सिखाएं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ड्रग्स युवा पीढ़ी को खोखला बना रहे है, इनका व्यापार करने वालों को ढूंढ कर दंडित करना है। चिटफण्ड कंपनी वालों को जनता का पैसा हज़म नहीं करने देंगे। बड़े अपराधी जिला बदर हों, इनके अवैध निर्माण तोड़े जाएं। इनको चिन्हित कर सबक सिखाएं।
कोरोना को आने न दें
, यूरिया को जाने न दें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि खाद, बीज, कीटनाशक की कालाबाजारी करने वालों को जेल भिजवाने की कार्रवाई करें। सीमावर्ती जिलों को सतर्क करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना को आने न दें तथा यूरिया को दूसरे प्रदेशों में जाने न दें। रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए।
गरीब के राशन में गड़बड़ी करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि गरीब के राशन में धांधली करने वाले को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने जबलपुर में राशन वितरण में हुई अनियमितता पर दोषियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को मिले वनापधिकार पट्टे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि सभी पात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को जल्द से जल्द वनाधिकार पट्टों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सहरिया, बैगा, भारिया जनजाति की महिलाओं को नियमित रूप से कुपोषण से जंग योजना के अंतर्गत एक-एक हजार रूपये की राशि नियमित रूप से दिलवाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा। इस संबंध में सभी जिले विशेष रूप से सतर्क रहें। उन्होंने भोपाल में बेटियों के साथ ज्यादती के मामले में आरोपियों के विरूद्ध तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने पर पुलिस की सराहना की।
इन विषयों पर प्रमुखता से समीक्षा की गई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में जिलों की कानून व्यवस्था के साथ ही वहाँ राशन वितरण की स्थिति, वनाधिकार पट्टों के वितरण, स्ट्रीट वेण्डर योजना, दुग्ध उत्पादक किसानों को केसीसी वितरण, खाद का वितरण, स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करना आदि की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
अपराध की आर्थिक बैक बोन को तोड़ें
मुख्य सचिव श्री बैंस ने निर्देश दिए कि बदमाशों केविरूद्ध कार्रवाई करते समय अपराध की आर्थिक बैक बोन को तोड़ना भी जरूरी है, जिससे अपराध जड़ से समाप्त हो सके। इस संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से कार्रवाई करें।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ