संकुल करनौद और (बम्हनीडीह) के अंतर्गत PLC सेमरिया में दिनांक 13 अगस्त को श्री उमेश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में' पढाई तुहर द्वार' के अंतर्गत सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन किया गया*
*इस अभिनव पहल में हिंदी व्याकरण पर आधारित 15 प्रश्न प्रतिभागियों के समक्ष क्रमानुसार रखा गया ,प्रश्न देखते ही उनके चेहरे खिल गए तथा उत्साह के साथ उत्तर देने की होड़ मच गई* *प्रश्न मंच प्रतियोगिता मेंबम्हनीडीह,छपोरा,चोरिया, बिर्रा,कोरबा, जांजगीर, सेमरिया,बंसुला तालदेवरी,नकटीडीह,करनौद,पोडीशंकरआदि क्षेत्रों से जुड़े शिक्षक भी अपने आप को रोक नहीं पाए, वे बच्चों का शुरू से ही उत्साह वर्धन करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किए।*
*सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने इस तरह का कार्यक्रम प्रतिदिन रखने का एक बार फिर से सुझाव दिये एवं उपस्थित सभी शिक्षक जिनमें रमेश कुमार मेहरा,अशरफ हुसैन,कृष्ण कुमार कुर्रे, अशोक देवांगन, सारिका तिवारी(छपोरा), जयंती कश्यप (मल्दा),अनुपमा जांगड़े, सरधाराम डडसेना,डिलेश्वर डडसेना,दिलीप भारती,मधुलिका दुबे (कोरबा करतला ब्लाक से)कमलेश गुप्ता,नवधा चंद्रा,रामसाय देवांगन,सरिता चौहान, शिवकुमार पटेल,उदिता सिंह, भगवती कश्यप, दादूराम मांडलेकर,नोहर लाल जी (चोरिया)आदि ने इसका स्वागत किया*
*अपने उत्तर से सभी को सम्मोहित करने वाले प्रतिभागियों में नेहा राही ,प्रभा, गायत्री, आकृति, सोमनाथ साहू,राजेश,प्रिंस दुबे, प्रांजलि दुबे, प्रियांशु दुबे,हरीश कश्यपआदि थे ,जिन्होंने बढ़-चढ़कर भूमिका का निर्वहन करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ी।*
*होस्ट के रूप में पिताम्बर प्रसाद कश्यप जी का जादुई प्रभाव प्रश्न मंच में सभी को बांधे रखने में असरकारक सिद्ध हुआ

0 टिप्पणियाँ