Music

BRACKING

Loading...

सुखद खबरों का सिलसिला जारी

कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 76%, भोपाल में अब तक 6072 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक हुए, आज फिर भोपाल से 145 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से हुए स्वस्थ

भोपाल में दृढ़ इच्छाशक्ति और बुलंद हौसले  ने एक बार फिर कोरोना को हरा दिया। आज फिर भोपाल से 145 व्यक्ति कोरोना संक्रमण को हराकर अपने घर रवाना हुए।  इनमे से चिरायु अस्पताल से 33 और टीवी अस्पताल से 10 व्यक्ति शामिल है। भोपाल में अब तक पाए गए कुल 7961 में से 6072 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है।इस तरह भोपाल का रिकवरी रेट बढ़कर 76.2 प्रतिशत हो गया।
          चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर डॉ अजय गोयनका और टीबी अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ पराग शर्मा ने आज डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिवस होम क्वॉरेंटाइन होने की समझाइश दी। होम क्वॉरेंटाइन के दौरान उन्हें घर पर ही आइसोलेट रहने और अच्छे खानपान और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली वस्तुओं के सेवन करने की सलाह दी गई।उन्होंने कहा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर ना सिर्फ हमको कोरोना को हरा सकते हैं बल्कि अपने जीवन को अधिक जीवंत और बेहतर बना सकते हैं।
        आज स्वस्थ हुए 145 व्यक्तियों के मुकाबले मात्र 91 व्यक्ति पॉजिटिव आए है। इस तरह भोपाल का रिकवरी रेट बेहतर है। शासन और प्रशासन का यह मत है कि हम जितने जागरूक होंगे उतनी ही तेजी और बेहतर तरीके से हम इस संक्रमण से लड़ पाएंगे। हमें स्व अनुशासन का पालन कर खुद को सुरक्षित रखना है इसके साथ ही घर में बुजुर्ग व्यक्ति ,गर्भवती महिलाएं और बच्चों का विशेष ध्यान रखना है। किसी को भी सर्दी, खासी ,जुकाम ,गले में दर्द जैसे लक्षण होने पर तुरंत समीप के शासकीय अस्पताल या फीवर क्लीनिक में ले जाएं और जांच कराएं। आप की जांच कराना ही इस संक्रमण को हराने का पहला कदम है। शासन प्रशासन जनहित में सभी आवश्यक कदम उठा रहा है हमें भी अपना सकारात्मक योगदान और सहयोग देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ