
उज्जैन। बिरलाग्राम विनाेबा भावे पथ निवासी शासकीय शिक्षक कन्हैयालाल पिता पांचूलाल बैरवा (45) और बेटे आयुष (14) के गुरुवार काे फंदे पर झूलते शव मिले हैं। सबके साथ एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरे स्थान पर किसी भी व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति न दी जाए। मेरी संपत्ति के उत्तराधिकारी मेरी पत्नी, बेटी एवं अन्य रिश्तेदार नहीं होंगे। इतना ही नहीं उन्होंने शिक्षा विभाग में जमा प्रोविडेंट फंड एवं ग्रेच्युटी आदि शिक्षा विभाग को दान कर दी।
0 टिप्पणियाँ