(महापुरुषों की जीवन गाथा में बच्चों ने रखे अपने विचार)
कोरोना काल के दौरान महापुरुषों के जीवनी एवं उनके आदर्शों, सिद्धांतों को बच्चों तक पहुंचाने के लिए विकासखंड बम्हनीडीह संकुल केंद्र भंवरेली में शिक्षकों के द्वारा वर्चुअल क्लास के माध्यम से नवाचारी प्रयास महापुरुषों की जीवन गाथा संचालित की जा रही है
जिसके तहत 2 अक्टूबर को गांधी जी पर आधारित क्लास रखा गया था। जिसमें गांधी जी की जीवनी पर एवं उनके द्वारा चलाए गए आंदोलन असहयोग आंदोलन ,दांडी यात्रा ,सविनय अवज्ञा आंदोलन तथा उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया। उनके प्रिय भजन वैष्णव जन एवं रघुपति राघव राजा राम को गाकर सुरेश बरेठ के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।बीआरसी हीरेन्द्रद्र कुमार बेहार ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी लाभदायक है ,जिससे उनके आदर्शो को आत्मसात करने का मौका मिल रहा है। विगत महीने से चल रही इस कार्यक्रम से बच्चों को जोड़ने में सफलता मिल रही है। कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले शरद चतुर्वेदी, कौशल प्रसाद साहू एवं उमेश कुमार तेंम्बूलकर ने इसकी रूपरेखा के बारे में कहा कि प्राथमिक शाला से लेकर उच्च कक्षाओं तक के पाठ्यक्रम में महापुरुषों के बारे में दिया गया है। जिसमें हिंदी, संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान विषय के अनेक पाठ महापुरुषों पर आधारित है एससीईआरटी एवं एनसीआरटी के पुस्तकों में भी महापुरुषों के बारे में दिया गया है इसी को आधार मानकर इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों तक पाठ्यक्रम के अनुरूप पहले उनके बारे में विस्तृत जानकारी वर्चुअल क्लास में दी जाती है फिर उससे संबंधित प्रश्न वर्चुअल क्लास में ही पूछे जाते हैं जिससे उनका आकलन भी साथ-साथ हो रहा है । 2 अक्टूबर को 15 वी क्लास संपन्न होने के बाद सविता वैष्णव मैडम ,भरत लाल , नागेश्वर कुंभकार ,अवकाश तिवारी ,सम्मान सिंह कंवर छोटे श्रीवास एवं राम गोपाल जायसवाल ने कहा कि आज के दिन हम अपने स्कूलों में रहकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के जन्मदिन को मनाते थे। पर वैश्विक महामारी के कारण हम महापुरुषों के जन्मदिन को आज स्कूल में नहीं बना पा रहे हैं इस वर्चुअल क्लास के माध्यम से ऐसा लग रहा है कि हम स्कूलों में हैं और बच्चे हमारे सामने हैं ।विगत 15 दिनों से चल रही महापुरुषों की जीवन गाथा ऑनलाइन क्लास में सरदार पटेल ,नेहरू जी, शास्त्री जी, वीर नारायण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, डॉ आंबेडकर ,भगत सिंह सहित 15 महापुरुषों पर आधारित कार्यक्रम संपन्न हो चुका है जिसमें लगभग 100 शिक्षकों ने वर्चुअल क्लास में महापुरुषों के बारे में क्लास लेकर जानकारी दी जिसमें छविलाल राठौर ,गिरवर सिंह, सतीश सांडिल ,गौरीशंकर राठौर ,सीमा राठौर, आनंद सिंह कंवर ,देवधर ठाकुर, महेश्वर साहू ,सीमा कंवर ,झाम लाल यादव ,शोभा दुबे , सनत सिदार, गोपाल सूर्यवंशी, लक्ष्मीकर्ष, पंकज चतुर्वेदी प्रमुख है ।गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित इस क्लास में कुमारी दीपांजलि, संध्या ,जयंत कुमार ,दीपांशु सूरज ,सोमनाथ , ट्विंकल, प्रांसी ,आर्यन ,हरीश सहित अनेक बच्चों ने भाग लिया तथा प्रश्नों के जवाब भी दिए और गांधीजी पर अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उमेश कुमार दुबे ,शिव कुमार पटेल, माखनलाल राठौर, पीतांबर कश्यप, कल्पना चौहान ,धरम दास मानिकपुरी ,कमलेश गुप्ता ,कृष्ण कुमार, राम शंकर पांडे, गायत्री राठौर, आराधना कश्यप ,भगवती कश्यप आदि ने सहयोग किया


0 टिप्पणियाँ