भोपाल -राजधानी भोपाल में गुरुवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया जबलपुर से युवक कांग्रेस की यात्रा जबलपुर से आई थी और सीधे पीसीसी दफ्तर पहुंची थी। कार्यकर्ता यहां से देश में बेरोजगार, महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा और अन्य मांगों को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ चली, पुलिस को इसकी पहले से भनक लग गई थी। ऐसे में लिंक रोड नंबर एक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई।
पुलिस ने जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका, इससे वह उग्र हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े, इसके बाद तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और भगदड़ मच गई। कुछ कार्यकर्ता जमीन पर गिर गए तो पुलिस ने उन्हें लाठी मारकर खदेड़ा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन बस में बिठाया और वहां से ले गई।
सीएम हाउस घेरने के लिए आगे बढ़े मयूर पार्क के पास पुलिस ने युवा कांग्रेस के सदस्यों को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की लेकिन करीब डेढ़ सौ युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ डाली और आगे बढ़ने लगे। इसके पहले जबलपुर से आई यात्रा पीसीसी दफ्तर के सामने एकत्र हुई और सभा का आयोजन भी किया गया।



0 टिप्पणियाँ