Music

BRACKING

Loading...

जिला परिवहन अधिकारी पर सरकारी रुपयों से राजनैतिक दलों को फायदा पहुंचाने का आरोप,


 शिवपुरी।

जिला परिवहन अधिकारी पर सरकारी रुपयों से राजनैतिक दलों को फायदा पहुंचाने का मामला चुनाव आयोग ने संज्ञान में लिया है। चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को तीन दिन में जवाब देने को कहा है। शिकायत कर्ता विजय शर्मा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि आरटीओ शिवपुरी पिछले 2 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ हैं। इनके कार्यकाल में विगत विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव सम्पन्ना हुए थे। इन चुनावों में इन जिला परिवहन अधिकारी ने चुनाव डयूटी के लिए मतदान दलों के लिए कई अनफिट वाहनों को अधिग्रहण किया था।

इन्होंने पिछोर में 2018 में हुई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रैली के लिए 200 से अधिक बसों के अधिग्रहण किया था, जिसमे शासन से जो राशि बसों के किराए के रूप में आई थी, उसमे से 20 लाख रुपये के करीब राजनीतिक दलों को चंदे के रूप में अनाधिकृत रूप से दी थी, जिसके साक्ष्य स्वरूप शिकायत कर्ता ने जिला परिवहन अधिकारी के हस्तलिखित पत्र अटैच किये हैं। शिकायत कर्ता ने कहा है कि इस मामले का संज्ञान लेकर चुनाव काल में इस अधिकारी का अन्यत्र तबादला किया जाए। जांच कराई जाए। यदि अधिकारी की पदस्थापना नहीं बदली गई तो यह उपचुनावों को प्रभावित हो सकता है। चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को इस मामले में 3 दिन में जांच करने के आदेश दिए हैं।

इनका कहना है

चुनाव आयोग से पत्र मिला है। तीन दिन में इसका जवाब प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

- अक्षय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ