Music

BRACKING

Loading...

भोपाल ; नवविवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली


भोपाल
 सिद्धार्थ लेकसिटी के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाली एक नवविवाहिता ने मंगलवार रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज करके बुधवार को पोस्टमार्टम कराना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि दूसरी शादी नहीं होने से वह तनाव में थी। विवेचना अधिकारी एएसआई भरत मीणा ने बताया कि 22 वर्षीय युवती पूजा उइके पिता सीताराम उइके मूलत: मंडला की रहने वाली है। वह अपनी मां के साथ आनंदनगर में रहकर मजदूरी करती है।

करीब दो साल पहले उसकी शादी मंडला में ही एक युवक से हुई थी, लेकिन पूजा शादी के बाद एक ही बार ससुराल गई, इसके बाद वह ससुराल नहीं गई। पति भी कोई संपर्क नहीं रखता। दोनों ने रिश्ता समाप्त कर लिया था। पूजा के परिजन उसकी शादी दूसरी जगह करने के लिए भी तैयार थे, लेकिन बात बन नहीं रही थी।

अपनी पहली शादी के बिखराव और दूसरी शादी नहीं होने को लेकर कुछ सप्ताह से तनाव में चल रही थी। और गुमसुम रहने लगी थी। इसी के चलते मंगलवार को उसने चूहा मार दवा खा ली। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ