Music

BRACKING

Loading...

स्वामी विवेकानंद के निवास पर अंतर्राष्ट्रीय स्मारक के रूप में निर्माण की घोषणा पर NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा आभार पत्र

 

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने स्वामी आत्मानंद जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के निवास स्थान डे भवन को अंतरराष्ट्रीय स्मारक के रूप में निर्माण की घोषणा पर छात्रों एवं युवाओं की ओर से आभार पत्र लिखा है
शर्मा ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने की यह ऐतिहासिक और प्रशंसनीय पहल है अंतर्राष्ट्रीय स्मारक में निर्माण से लेकर सभी कार्यों में एनएसयूआई का एक-एक कार्यकर्ता अपना योगदान देगा एवं निरंतर ही एनएसयूआई कार्यकर्ता स्वामी जी के विचारों को जन-जन तक तक पहुंचाने में प्रतिबद्ध है।15 वर्षों तक स्वामी जी के नाम पर राजनीति करने वाले एबीपीपी और भाजपा ने कभी स्वामी जी के जीवन में रायपुर के महत्व को प्रदर्शित करने का प्रयास किया और ना ही कभी इस विषय पर ध्यान दिया भाजपा केवल उनके नाम का उपयोग राजनीतिक लाभ एवं कार्यों के लिए ही किया गया था मुख्यमंत्री ने आज इस घोषणा से यह साबित कर दिया है कि पुरखों पर कौन राजनीति करता है और कौन सम्मान हमारी विचारधारा में सदैव पुरखों और महापुरुषों का सम्मान किया है और करते रहेंगे 
*यह जानकारी प्रदेश सह संयोजक अमित कुमार यादव ने दी*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ