भोपाल शहर के अशोक विहार समेत अन्य क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक साढ़े पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उक्त समय में ही निर्मल नगर, नागार्जुन, घरोंदा, बीडीए कॉलोनी, अशोक विहार, अशोक सम्राट क्षेत्रों में भी सप्लाई बंद रहेगी। वहीं दानिश कुंज क्षेत्र में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक 11केवी सस्ता भंडार बिजली फीडर बंद रहेगा। इस वजह से कटियार मार्केट, राजहर्ष, ओम नगर, ललिता नगर, अब्बास नगर, सस्ता भंडार, समृद्धि परिसर, अंकित परिसर, आम्र विहार सी सेक्टर और दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक विनीत कुंज ए-सेक्टर, सीआइ हाइट, आइना बंगलो, कस्टम कॉलोनी, बंजारी डी सेक्टर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। शहर में बिजली तारों व उपकरणों के रख-रखाव का काम चल रह है। इस वजह से सप्लाई बंद की जाएगी।
एमपी ऑनलाइन से मुफ्त में भरें बिजली बिल
बिजली कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को नई सुविधा दी है। इस सुविधा के तहत अब कोई भी उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर और पोर्टल से निश्शुल्क बिजली बिल जमा करा सकेंगे। किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पूर्व में उपभोक्ताओं को पांच व दस रुपये सुविधा शुल्क चुकाना पड़ता था। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी विशेष गढ़पाले की पहल पर एमपी ऑनलाइन द्वारा वालेट प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत कंपनी के खाते में 60 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। अब पोर्टल व कियोस्क सेंटरों से बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं से एमपी ऑनलाइन सुविधा शुल्क नहीं लेगा। बता दें कि एमपी ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए एक बेहतर माध्यम है जिसके तहत हर माह हजारों उपभोक्ता बिल जमा करते हैं। कंपनी के इस निर्णय से भोपाल, नर्मदापुरम् व ग्वालियर संभाग के 16 जिलों के उपभोक्ता लाभांवित होंगे। भोपाल शहर के पांच लाख से अधिक उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ