भोपाल बैरागढ़ मेन रोड पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाएं जल्द ही सीहोर नाका गुलाब उद्यान में शिफ्ट की जाएगी। गुलाब उद्यान में आठ नए चबूतरे बना दिए गए हैं। भविष्य में प्रतिमाओं के निकट सामाजिक कार्यक्रम भी हो सकेंगे।
गुलाब उद्यान योजना को नगर निगम ने 5 साल पहले स्वीकृति दी थी लेकिन समय पर काम शुरू नहीं हो सका। पिछले साल इसके सुंदरीकरण का काम शुरू हुआ जो अब अंतिम चरण में है। विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर जहां पर नगर निगम ने 8 चबूतरे बनाए हैं इन चबूतरों पर पहले चरण में मेन रोड पर स्थित पुरानी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। दूसरे चरण में अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जा सकेगी । जहां चबूतरे बनाए गए हैं वहां काफी स्थान खाली रखा गया है ताकि सामाजिक कार्यक्रम हो सके यहां पर शेड भी लगाया गया है इस शेड में शाम के समय लोग बैठ सकेंगे। गुलाब उद्यान में बोरवन पार्क की तरह लोग तफरीह करने भी पहुंच सकते हैं उद्यान के चारों तरफ पाथ वे बनाया गया है तफरीह करने वालों को इससे आसानी होगी।
सीवेज को रोकने के इंतजाम भी किए जाएंगे
गुलाब उद्यान के पीछे तरफ आवासीय इलाका है यहां से निकलने वाला सीवेज सीधा बड़े तालाब में मिल जाता है। इसे रोकने के लिए नगर निगम सीवेज प्लांट भी बना रहा है। सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं गुलाब उद्यान योजना पूरी होते ही संत हिरदाराम नगर एवं आसपास के रहवासियों को एक अच्छा मनोरंजन स्थल मिल जाएगा। क्षेत्र के रहवासी लंबे समय से यहां पर मनोरंजन केंद्र की मांग कर रहे थे बड़ी झील किनारे बना गुलाब उद्यान हरियाली से भरा हुआ है यहां पर हाल ही में नए पौधरोपण भी किया गया है।

0 टिप्पणियाँ