Music

BRACKING

Loading...

मध्‍यप्रदेश के आइटीआइ के प्लेसमेंट ड्राइव में 1862 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

   


भोपाल  प्रदेश के विभिन्न आइटीआइ में कुल 46 प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1862 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कंपनी द्वारा चयनित किया गया। इनमें से 835 प्रशिक्षणार्थी ने ज्वाइन कर लिया है।

तकनीकि शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर प्रदेश में महिला प्रशिक्षणार्थी के लिए भी विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें तकाहाटा प्रेसीजन इंडियन प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान द्वारा बैतूल एवं छिंदवाड़ा में 42 तथा बीसी जिंदल ग्रुप नासिक द्वारा भोपाल में 24 महिला प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया गया। लॉकडाउन के खुलने के बाद सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा रीवा में 122, ग्वालियर में 50, शिवपुरी में 54 तथा बालाघाट में 62 आइटीआइ प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। वेकमेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रीवा में 73 एवं भोपाल में 63 प्रशिक्षणार्थी को चयनित किया गया।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान मई-जुलाई 2020 में ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव के लिए गूगल फार्म व्यू आर कोड के माध्यम से 4423 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन कराया गया। पंजीयन के बाद लगभग 618 प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी द्वारा चयनित किया गया। कोविड-19 की आपदा के कारण परिवहन के अभाव एवं उत्पन्न भय के चलते कुछ प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ज्वाइन नहीं किया गया। इनमें से 308 प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न कंपनियों में ज्वाइन किया है। लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर कंपनी प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर कार्ययोजना बनाकर डिजीटल प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए प्रदेश के सभी आटीआ के प्राचार्य एवं टीपीओ के माध्यम से प्लेसमेंट ड्राइव की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों तक पहुंच गई। कंपनी द्वारा फोन के माध्यम से साक्षात्कार कर प्राथमिक चयन किया गया। प्रथम चयनितों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से साक्षात्कार कर अंतिम चरण में चयनित प्रशिक्षाणार्थियों को ज्वाइन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। गौरतलब है कि कोरोना काल के पहले भी विभिन्‍न कंपनियों द्वारा प्‍लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया था, इसमें भी कई लोगों ने कंपनियां ज्‍वाइन की थी। इस बार कोरोनाकाल के कारण ऑनलाइन प्‍लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया था। इसमें ग्‍वालियर, रीवा, राजस्‍थान सहित अन्‍य स्‍थानों की कंपनियों ने बेरोजगार को रोजगार दिलाने का काम किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ