Music

BRACKING

Loading...

लौटने लगी स्टेशन की रौनक, इस सप्ताह से चलेगी 18 ट्रेनें

  



इंदौर रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों में से एक इंदौर रेलवे स्टेशन की रौनक अब लौटने लगी है। धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन बढ़ने लगा है। इस सप्ताह के अंत तक यहां से 18 ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। लॉकडाउन के पहले तक यहां से सभी श्रेणी की मिलाकर कुल 54 से अधिक ट्रेन चलती थी।

कोरोना के कारण पहली बार देशभर में ट्रेनों का संचालन रोका गया था। इससे 24 घंटे यात्रियों से भरे रहने वाले स्टेशन पर भी सन्नाटा पसर गया था। अब धीरे-धीरे ट्रेन का संचालन शुरू होने लगा है। सितंबर में जबलपुर ओवरनाइट से शुरू हुआ सिलसिला 29 दिसंबर को जोधपुर स्पेशल ट्रेन वाया रतलाम तक पहुंच जाएगा। रेलवे के अफसरों के अनुसार जैसे-जैसे बोर्ड के निर्देश मिल रहे है। हमारी ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। हमारी अपनी तरफ से पूरी तैयारी है। कोरानाकाल के बाद अब हमारे प्लेटफाॅर्म पर रौनक लौट रही है।

स्टेशन पर एक स्टॉल संचालक ने बताया कि पहले काफी परेशानी आ रही थी। अब धीरे-धीरे ग्राहकी वापस लौटने लगी है। पहले जैसी आय नहीं रह गई, लेकिन अब हमारी गाड़ी भी पटरी पर आ रही है। रेलवे ने भी हमारे किराए में माफी दी है। जिससे अब सब ठीक हो रहा है। अभी भी कई शहर है जिनके लिए ट्रेन शुरू होना बाकी है।

इन ट्रेनों का संचालन हो गया शुरू

जबलपुर ओवरनाइट, इंदौर हावडा शिप्रा एक्सप्रेस, इंदौर निजामुद्दीन इंटरसिटी, अवंतिका एक्सप्रेस, भिंड-ग्वालियर एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, पटना स्पेशल, जयपुर स्पेशल, दौंड स्पेशल, मालवा स्पेशल, प्रयागराज स्पेशल, रीवा स्पेशल, अहिल्यानगरी स्पेशल, नर्मदा स्पेशल। 28 और 29 दिसंबर से उदयपुर और जोधपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ