Music

BRACKING

Loading...

कैट का वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन शुक्रवार को, प्रदेशभर के 750 से अधिक व्यापारी होंगे शामिल



 भोपाल   कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा प्रथम वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन 25 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया के मुख्य आतिथ्य में होगा, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन करेंगे।

प्रांतीय सम्मेलन को राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल, राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन सत्यभूषण जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ललित गांधी, सेंट्रल जोन चेयरमैन रमेश गुप्ता संबोधित करेंगे। सम्मेलन 'संगठन में ही शक्ति विषय पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी 52 जिलों से 750 से अधिक कैट के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। कैट की प्रदेश में वर्तमान स्थिति पर महामंत्री मुकेश अग्रवाल का प्रजेंटेशन होगा, जबकि 'कैट का प्रदेश स्तरीय विस्तार विषय पर प्रदेश संगठन मंत्री गोविंददास असाटी अपनी बात रखेंगे। इस सम्मेलन में 10 संभाग के प्रभारी के रूप में कैट मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष संदेश जैन जबलपुर, डॉ. प्रकाश अग्रवाल चंबल संभाग, पवन जैन शिवपुरी, कपिल मलैया सागर, मनोज गुप्ता शहडोल, महेश थरवानी रीवा, विजय राठी इटारसी, सुनील जैन भोपाल, रवि तलरेजा विदिशा, अंशु गुप्ता भोपाल, स्वप्निल खंडेलवाल इंदौर, डॉ. दीपेंद्र टमोटिया उज्जैन, प्रत्येक जिले के संगठन की स्थिति पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम का समन्वय एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी मनोज चौरसिया करेंगे।

कोरोना काल में व्यापारियों को आई समस्याओं पर करेंगे चर्चा

सम्मेलन में व्यापारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं कोरोना काल में व्यापारियों को आई समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। इनसे व्यापारियों को कैसे उबारा जाए, इस पर भी मंथन किया जाएगा। बता दें कि एक सप्ताह में कैट का यह दूसरा वर्चुअल सम्मेलन होगा। इसके पूर्व 19 दिसंबर को राज्य स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन भी आयोजित हो चुका है। जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुई थीं। महिला उद्यमियों से जुड़ी अनेक विषयों पर चर्चा हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ