Music

BRACKING

Loading...

इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई चयन समिति, चार बजे बुलाई बैठक



 इंदौर,  नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने 15 सदस्यीय समिति घोषित कर दी है। शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों तथा अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष को भी इसमें जगह दी गई है। घोषणा के साथ ही सोमवार को चार बजे समिति की बैठक भी बुला ली गई है।

बैठक का ऐलान पूर्वमंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने किया है। स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा होगी। खास बात यह है कि आमंत्रित सदस्यों के अलावा कांग्रेस अन्य पदाधिकारियों को बैठक की सूचना भी नहीं दे रही। कांग्रेस टिकट के दावेदारों की भीड़ लगने की आशंका से परेशान हैं। इधर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से खबर आ रही है कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग की जा सकती है। एक-दो दिन में ही आदेश जारी हो सकता है। नई कार्यकारिणी निगम चुनाव के बाद गठित होगी। प्रदर्शन के आधार पर ही नई कार्यकारिणी में जगह देने का दावा किया जा रहा है।

समिति में ये लोग हैं

-अध्यक्ष, विनय बाकलीवाल (अध्यक्ष, शहर कांग्रेस इंदौर)

-सदाशिव यादव (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, इंदौर ग्रामीण)

-पंकज संघवी (लोकसभा प्रत्याशी, 2019 इंदौर)

- संजय शुक्ला (विधायक)

-अश्विन जोशी (प्रत्याशी विधानसभा 2018)

- सुरजीत सिंह चड्ढा (प्रत्याशी विधानसभा 2018)

- सत्यनारायण पटेल (प्रत्याशी विधानसभा 2018)

- जीतू पटवारी, विधायक (वार्ड आठ, शहर क्षेत्र में)

-प्रेमचंद गुड्डू, प्रत्याशी (वार्ड 2 शहर क्षेत्र में)

-विशाल पटेल, विधायक (वार्ड 4, शहर क्षेत्र में)

-फोजिया शेख (नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम इंदौर)

-अमन बजाज (अध्यक्ष, शहर युवक कांग्रेस, इंदौर)

-शशि यादव (अध्यक्ष, शहर महिला कांग्रेस इंदौर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ