Music

BRACKING

Loading...

जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध करना कांग्रेस की परंपरा, इसलिए जनता ने नकार दिया

  


ग्वालियर,   प्रतिनिधि। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जकल्याणकारी योजनाओं का विरोध करना कांग्रेस की परंपरा बन गई है। देश व प्रदेश की जनता ने इसलिए कांग्रेस को नकार दिया है। सिंधिया ने यह बात रविवार को जयविलास पैलेस में मीड़िया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास व प्रगति के पथ पर दौड़ रहा है। विश्व में भी राष्ट्र का मान बढ़ा हैं।

जो पहले अंदर हो रहा था, अब बाहर हो रहा हैः ज्योतिरादत्य सिंधिया ने कहा कि 20 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने किसी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कांग्रेस में जो हाे रहा है, उनका अंदरूनी मामला है। बस इतना अवश्य कहना चाहूंगा कि पहले कांग्रेस में जो अंदर हो रहा था, वो अब बाहर हो रहा है। सिंधिया ने यह टिप्पणी पूर्व मंत्री लाखन सिंह के कमल नाथ के उपचुनाव से पहले कराए गए सर्वे पर उठाए गए सवाल पर की है।

निष्पक्ष जांच में दूध का दूध पानी का पानी होगाः चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश सरकार को आयकर विभाग की भेजी गई जांच रिपोर्ट के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि यह मामला अभी पूरी तरह से जानकारी में नहीं है। जो भी रिपोर्ट आई है, उस पर निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से कहता आ रहा हूं कि कमल नाथ सरकार में वल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक वल्लभ भवन में सिर्फ दलाली की बात होती थी। सिंधिया ने साफ कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूुं, कोई मेरा व किसी का नहीं हैं। कोई गुटबाजी नहीं हैं। हमारा कमल निशान हैं और हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा व अमित शाह हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ