सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने किया
शुक्रवार, दिसंबर 18, 2020
खेलभावना के साथ खेलें खेल-गगन जयपुरिया
(बिर्रा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ)
बिर्रा- स्व.गोपीचंद कर्ष स्मृति में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति गगन जयपुरिया ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलें।क्योंकि एक टीम जितती हैं और एक को हार का सामना करना पड़ता हैं।जो अच्छा खेलेंगे वे जीत हासिल करेंगे उन्होंने आयोजन समीति को हरसंभव मदद करने की बात कही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल चौहान ने की।पहला मैच खैरछिटी और नक्टीडीह के बीच मैच हुआ।
जिसमें उद्घाटन मैच खैरछिटी ने जीता।कार्यक्रम का संचालन एकांश पटेल ने किया।
इस अवसर पर आशीष तिवारी (उपसरपंच बम्हनीडीह),सोनू जायसवाल (भाजयुमो मंडल अध्यक्ष), सोमूबाबा,शिव,मनोज साहू,परशुराम पटेल, शिवराम, फागूलाल पटेल, संजय,छोटू,रियाज,हितेश, राजा,रामकुमार,राजेश,प्रितेश,बरत,सुभाष यादव,सुब्भु बाबा,अमित कश्यप सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ