Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस ने दो हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

  ।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन मे एवं एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व मे थाना गोपालपुर पुलिस ने लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व चोरी से गंभीर अपराधों मे फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

दिनांक 15.12.2020 को थाना प्रभारी गोपालपुर को मुखविर व्दारा सूचना मिली की फरार आरोपी वर के नाले के पास जंगल तरफ देखा है, सूचना पर से थाना प्रभारी गोपालपुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा पुलिस टीम गठित की और मुखविर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति बताये हुलिये का मिला जिससे पूछताछ मे पता चला की वह सजायावी फरारी आरोपी है जिसे मौके से गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही मे उनि. रघुवीर सिंह धाकड़, सउनि राधाकिशन वंजारा, प्रआर अशोक सिंह, आर. प्रशान्त, जन्डेल, अनिल, राजवीव छारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ