Music

BRACKING

Loading...

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित



शिवपुरी,  कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को आयोजित होने वाली समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझें और अपने अधीनस्थों की भी मॉनिटरिंग करें। खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दुकानों का निरीक्षण करें। दुकानों का भौतिक सत्यापन कर वस्तुस्थिति का जायजा लें कि कितना खाद्यान्न उपलब्ध है और कितना हितग्राहियों को वितरित किया गया है। अनियमितता करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करें।

  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचपी वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर एस बालोदिया, समस्त एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

  कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएं और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें और मिलावट से मुक्ति अभियान भी जारी रखें। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय होकर काम करे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समय सीमा पत्र और न्यायालयीन प्रकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी विभाग शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को चिन्हित कर उन पर काम करें। हितग्राहियों को समय सीमा में लाभ वितरण करें। महत्वपूर्ण योजनाओं के लक्ष्य और उसकी उपलब्धि का डाटा तैयार करें। बैठक में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण में सभी विभागों की भूमिका पर चर्चा की गई और निर्देश दिए कि सभी विभाग उनसे संबंधित बिंदुओं पर कार्य करना शुरू करें।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक मैनेजर और विभिन्न विभागों के अधिकारी समन्वय से काम करें। यदि किसी बैंक के द्वारा प्रकरण निराकरण में कोई रुचि नहीं ली जा रही है तो संबंधित बैंक मैनेजर के विरुद्ध उच्च स्तर पर कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजें।

बैठक में रोको टोको अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि रोको टोको अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए क्योंकि जागरूकता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभाग उस पर अमल करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ