Music

BRACKING

Loading...

पनगर कोलार में हर वार्ड में हाकर्स कार्नर बनाने की योजना अभी भी ठंडे बस्‍ते में, सड़कों पर लग रहे ठेले

 


भोपाल उपनगर कोलार के हर वार्ड में हाकर्स कार्नर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तीन साल पहले बनाई कार्य योजना ठंडे बस्ते से बाहर नहीं निकल पा रही है। कोलार में आने वाले वार्ड-80,81,82,83 व 84 में खाद्य पदार्थों के ठेलों को शिफ्ट करने के लिए व्यवस्थित हाकर्स कार्नर नहीं बन पाए हैं। इससे कोलार मुख्य मार्ग पर खाद्य पदार्थों के ठेले लगे हैं। जिससे बार-बार ट्रैफिक जाम के हालात बन रहे हैं, जिसका खामियाजा कोलार की दो लाख आबादी को उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि नगर निगम प्रशासन ने ठेलों को व्यवस्थित शिफ्ट करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम प्रशासन ने शहर के हर वार्ड में एक-एक हाकर्स कार्नर बनाने की कार्ययोजना तैयार की थी। जिसके तहत 15-15 लाख स्र्पये से हर वार्ड में हाकर्स कार्नर बनाए जाने थे। इस कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों पर लगने वाले ठेलों को हाकर्स कार्नर में जगह देनी थी। जिससे मुख्य मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। हाकर्स कार्नर बनाने के लिए तत्कालीन महापौर आलोक शर्मा ने सभी वार्ड पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में जमीन तलाशने के लिए कहा था, लेकिन पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया और हाकर्स कार्नर के लिए जगह नहीं मिल सकी। ऐसे में अब तक हाकर्स कार्नर नहीं बनाए। कोलार के गेहूंखेड़ा नहर के पास जैसे-तैस वार्ड-81 और 82 के हाकर्स कार्नर बनाने की जगह देखी। काम भी शुरू हुआ पर अब तक काम पूरा नहीं हो सका। इस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी कि गेहूंखेड़ा नहर वार्ड-81 में आती है तो वहीं पर वार्ड-82 का भी हाकर्स कार्नर क्यों बनाया जा रहा है? वहीं वार्ड-80,83 और 84 में अभी तक हाकर्स कार्नर बनाने का काम अब तक शुरू नहीं हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ