Music

BRACKING

Loading...

बोरवन पार्क में योगा सेंटर का काम अंतिम चरण में, पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास



 भोपाल  बैरागढ़ में बड़ी झील किनारे स्थित बोरवन पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे है। राजधानी परियोजना प्रशासन ने इसके विकास के लिए 65.17 लाख स्वीकृत किए हैं। इस राशि से योगा सेंटर का काम किया जा रहा है। पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है।

बोरवन पार्क बड़ी झील के किनारे स्थित है। इस में बड़ी संख्या में हरे भरे पेड़ पौधे लगे हैं। पार्क में प्रवेश करते ही हरियाली का एहसास हो जाता है। पिछले दिनों विधानसभा के सामायिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने विकास कार्यों का भूमि पूजन किया था, इसके तहत योगा सेंटर का काम, पुलिया निर्माण, चिल्ड्रन ज़ोन का विकास एवं बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाना है। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ हिस्से में फैंसिंग की जानी है। पार्क में पेंटिंग में कराई जा रही है इससे इसकी सुंदरता बढ़ गई है बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी एवं मीडिया प्रभारी रवि सत्तानी के अनुसार योगा सेंटर में टाइल्स लगने के बाद यहां लोग योगा कर सकेंगे। बोरवन पार्क का नाम पंडित दीनदयाल वन कर दिया गया है के प्रवेश द्वार पर नया बैनर भी लगा दिया गया है।

बोरवन क्लब ने की थी इसके सुंदरीकरण की शुरुआत

बोरवन पार्क के सुंदरीकरण की शुरुआत दो साल पहले बोरवन क्लब ने ही की थी। क्लब की ओर से यहां बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। पार्क को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया। नगर निगम के सहयोग से इसमें प्लास्टिक की पनियां लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। क्लब की सक्रियता की वजह से नगर निगम ने क्लब को स्वच्छता अभियान में ब्रांड एंबेसडर बनाया था। क्लब की ओर से गिदवानी पार्क मैं विकास कार्य कराए गए हैं। दोनों पार्क मैं सुबह एवं शाम के समय बड़ी संख्या में लोग तफरीह करने पहुंचते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ