Music

BRACKING

Loading...

दोस्त को मदद के बहाने बुलाकर ट्रक में चाकू मारे

 


ग्वालियर -  दोस्त विवेक भदौरिया को रविवार को ट्रक चालक दीपू ने मदद के बहाने ऋतुराज होटल तिराहे पर बुलाया। दीपू को संदेह था कि उसके मोबाइल में एक महिला के फोटो हैं। आरोपित ने विवेक को ट्रक में बिठाकर उसका मोबाइल छीनकर चेक करना शुरू कर दिया। विवेक के विरोध करने पर आरोपित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित घायल को ट्रक से कुचलने के इरादे से जौरासी घाटी पर ले गया, जहां छोड़कर भाग गया। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने दीपू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस माामले की पड़ताल कर रही है।

पुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि चंबल कालोनी निवासी विवेक पुत्र गोपाल सिंह भदौरिया व ट्रक चालक दीपू निवासी बहोड़ापुर के बीच गहरी दोस्ती थी। एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। दीपू को संदेह था कि विवेक के मोबाइल में एक महिला के फोटो हैं। इसी संदेह को दूर करने के लिए वह फरियादी का मोबाइल चेक करना चाहता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ