ग्वालियर कोरोना हराकर डीन डा एसएन अयंगर व सुपर स्पेशियलिटी अधीक्षक वापस लौट आए हैं। डीन डा.एसएन अयंगर ने सोमवार को अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है इसी तरह से सुपर स्पेशियलिटी अधीक्षक डा.जीएस गुप्ता की भी वापसी हो चुकी है। दोंनो ही डाक्टर करीब 15 दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके चलते वह अवकाश पर चल रहे थे। जिसके चलते जेएएच अधीक्षक डा.आरकेएस धाकड़ प्रभारी डीन का कार्यभार देख रहे थे। इसके अलावा वह सुपर स्पेशियलिटी की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे थे।
सिविल अस्पताल हजीरा को मिला गायनिक चिकित्सक: सिविल अस्पताल हजीरा को लंबे समय के बाद एक गायनिक चिकित्सक मिल चुका है। कार्यालय संचालक राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन संस्था में कार्यरत डा.नीलिमा सक्सेना स्त्रीरोग विशेषज्ञ को सिविल अस्पताल हजीरा में पदस्थ्ा किया गया है। अभी तक अस्पताल में एक भी महिला डाक्टर न होने से वहां पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। महिला मरीजों को इलाज के लिए बिरला नगर प्रसूतिगृह जाना पड़ता था। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी एक महिला डाक्टर को सिविल अस्पताल हजीरा में लाना चाहते थे। डा.नीलिमा सक्सेना का आदेश भोपाल से 27 नवंबर को निकल चुका है। लेकिन उन्होंने अभी अपना पदभार गृहण नहीं किया है।

0 टिप्पणियाँ