शिवपुरी।इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम खातौर में जगदीश ओझा की दुकान के पास हुए विवाद में घायल हुए युवक का पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल में शार्प कटिंग की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया। फरियादी विगत 12 नवंबर को शाम 4 बजे गांव में जगदीश ओझा की दुकान पर खड़ा हुआ था। तभी वहां खड़े कुछ लोगों के साथ फरियादी का विवाद हो गया। जिसके चलते आरोपीगणों ने फरियादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान फरियादी चोटिल हो गया। मारपीट में घायल होने पर फरियादी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अदम चैक पर कायमी की और घायल फरियादी का मेडिकल कराया।
घर के बाहर लगी पानी की मोटर ले गया चोर
खनियांधाना क्षेत्र के ग्राम सिलपुरा में विगत 28-29 नवंबर की रात को एक अज्ञात चोर घर के बाहर रखी पानी की मोटर को चोरी कर ले गया। फरियादी के घर के बाहर आंगन में पानी के लिए मोटर लगवा रखी है। विगत 28 नवंबर को रात खाना खाने के बाद घर के सभी लोग अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। 29 नवंबर को सुबह घर के लोगों की नींद खुली तो आंगन में रखी पानी की मोटर दिखाई नहीं दी। रात को घर के अंदर आया अज्ञात चोर 7 हजार रुपये कीमत की पानी की मोटर को चोरी कर ले गया। मोटर चोरी होने पर फरियादी ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का प्रयास किया। काफी पूछताछ के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो फरियादी शनिवार को थाने पहुंचा और मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।

0 टिप्पणियाँ