भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के बीच गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा ऐलान किया है। आज मीडिया से बातचीत में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए वे भी वाालंटियर बनने को तैयार हैं।गृहमंत्री ने कहा कि वे इस बारे में आज ही डॉक्टर्स से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम जैसे लोग आगे आएंगे तो दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे।

0 टिप्पणियाँ