शिवपुरी - अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी द्वारा नायब तहसीलदार शिवपुरी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम मझेरा कोटा तहसील निवासी सड़क दुर्घटना में घायल सुखीराम पुत्र छत्तू आदिवासी को 7 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उक्त ग्राम मझेरा कोटा निवासी सुखीराम आदिवासी ग्राम सुरवाया की ओर से आने वाले वाहन आईसर द्वारा टक्कर मार देने से घायल हुए है।

0 टिप्पणियाँ