प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में मुहिम के तहत अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश देकर संचालन सहित 8 लोगों को हिरासत में लेकर हुक्का बार को सील कर दिया है। मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए सीएम शिवराज ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है जिसके बाद लगातार कार्रवाई हो रही गई।
शहर के भंवरकुआं पुलिस को सूचना मिली थी कि सपना संगीता टॉकीज के सामने सत्या टॉवर के बेसमेंट में हॉफ मून कैफे हुक्का बार संचालित किया जा रहा है जिसकी तस्दीक के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को मौके पर कई युवक-युवतियां हुक्का पीते हुए मिले।

0 टिप्पणियाँ