Music

BRACKING

Loading...

नशे का सौदागर शिकंजे में:जावरा, रतलाम से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में बेचता था तस्कर, 12 ग्राम नशे के साथ मोबाइल और बाइक जब्त



 इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक दो पहिया वाहन और मोबाइल मिला है। तस्कर जावरा, रतलाम से मादक पदार्थ लाकर इंदौर में सप्लाई कर रहा था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, उसने किन लोगों को नशा सप्लाई किया है।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि परदेशीपुरा क्षेत्र में भंडारी ब्रिज के पास एक व्यक्ति बाइक से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लिए आया है। वह नशे की लत वाले ग्राहकों को तलाश रहा है। इस पर एक टीम परदेशीपुरा पुलिस के साथ मुखबिर के बताई हुई जगह पहुंची। टीम को ब्रिज के पास संदिग्ध युवक मिला। यहां विमल उर्फ पप्पू पिता लक्ष्मी नारायण वैरागी निवासी 93, गुलाब बाग कॉलोनी देवास नाका लसूड़िया को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला।

युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी कई बार मादक पदार्थ की सप्लाई कर चुका है। वह देवास नाका के आसपास ही नशे के आदी लोगों को पुड़िया बनाकर बेचता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ