शिवपुरी, जिले के विक्रेता मैसर्स प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित कोटा शिवपुरी द्वारा इंण्डियन फार्मरस फर्टिलाइजर कोपरेटिव लिमिटेड दिल्ली कंपनी से खरीदा गया यूआरईए उर्वरक प्रयोगशाला में विश्लेषण उपरांत अमानक पाए जाने पर क्रय, विक्रय, स्थानांतरण एवं भण्डारण को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
अधिसूचित प्राधिकारी एवं उपसंचालक कृषि श्री यू.एस.तोमर द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 खण्ड 26 के प्रावधान अंतर्गत संबंधित कंपनी के यूआरईए उर्वरक के लाॅट नम्बर सितम्बर/2020 को तत्काल प्रभाव से क्रय, विक्रय, स्थानांतरण एवं भण्डारण को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ