Music

BRACKING

Loading...

स्थान चिन्हित कर लगाएं बेटी की पेटी, कलेक्टर ने की समीक्षा और दिए निर्देश



अभी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने और सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर बेटी की पेटी लगाएं। महिलाओं की कई समस्याएं सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आती हैं उन्हें बेटी की पेटी के माध्यम से महिलाएं व बेटियां बता सकती हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थानों का चयन कर बेटी की पेटी लगाएं।

 अभी सम्मान अभियान के तहत आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि जिले में स्वसहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं। इनका चयन कर कुछ स्थानों पर बेटी की बेटी लगाएं। यह भी कहा है कि जिले में कई महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही हैं, उन्हें सम्मानित करें। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ