शिवपुरी, विश्व की नम्बर एक सहकारी उर्वरक संस्था ‘इफको’ के तत्वावधान में कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से शिवपुरी में जिला सहकारी संगोष्ठी का आयोजन गतदिवस को उपसंचालक कृषि श्री यू.एस.तोमर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी संस्था उपायुक्त श्री नरेश सिन्हा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शिवपुरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लता कृष्णन, उपमहाप्रबन्धक इफको ग्वालियर श्री एस.व्ही.सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड श्री विनोद कोटिया, जिला प्रबन्धक एम.पी.एग्रो शिवपुरी श्री रवीन्द्र झारिया, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के क्षेत्र प्रबन्धक श्री वाजपेयी एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शिवपुरी के विपणन प्रबन्धक श्री विजय जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। क्षेत्रीय अधिकारी इफको श्री आर.के.महोलिया के द्वारा अतिथियों तथा सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए शिवपुरी जिले में इफको द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया कि इफको द्वारा मुख्य उर्वरक यूरिया, डीएपी व एन.पी.के. के अतिरिक्त अब सभी प्रकार के जल बिलेय उर्वरक व अन्य जिंक, सल्फर, कैल्शियम, नाइट्रेट, मेग्निशियम सल्फेट), जैव उर्वरक, बीज, पशु आहार उच्च गुणवत्ता के साथ उचित दर पर किसानों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इफको द्वारा नैनो नाइट्रोजन बनाया गया है। नैनो नाइट्रोजन के उपयोग से किसानों को यूरिया खाद से मुक्ति मिलेगी व रासायनिक उर्वरकों से भूमि को होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा। इफको नेनो नाइट्रोजन 500 एमएल प्रति एकड के हिसाब से उपयोग करना होगा तथा यूरिया का उपयोग नही करना होगा। इसी प्रकार इफको नैनो फोस्फोरस एवं नैनो पोटाश भी किसानों के लिए जल्द ही उपलब्ध करायेगी।
उपायुक्त सहकारी संस्थाए श्री सिन्हा ने बताया सहकारी संस्थाओं के आर्थिक विकास के लिए योजना बनाई जा रही है एवं इफको के सभी उत्पादो उर्वरक, जल विलेय उर्वरक, सागारिका बीज व पशु आहार का व्यवसाय कर सहकारी समितियां स्वंय का आर्थिक विकास कर पायेगी। साथ ही किसानो को उच्च गुणवक्ता के उत्पाद देकर किसानो की पैदावार बढ़ाने में सहायक होगे।
उप संचालक कृषि श्री यू.एस.तोमर ने बताया की निजि एवं सहकारी विक्रेता उर्वरक विक्रय के लिए पोश मशीन का उपयोग आवश्यक रुप से करे, पोश मशीन से विक्रय नही करने पर विक्रेताओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिये।
उपमहाप्रवन्धक इफको ग्वालियर श्री एस.व्ही. सिंह द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही संकट हरण बीमा योजना एवं किटनाशक दवाईयों पर किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इफको के प्रत्येक बोरे की खरीद पर किसान का 40 रुपये का बीमा स्वतः ही हो जाता है, जो अधिकतम 25 बोरो तक देय है। इसी प्रकार कीटनाशक दवाइयों की 15 हजार रुपये तक की खरीद पर अधिकतम एक लाख रुपये का बीमा अलग से होता है। इस प्रकार इफको उत्पादों की खरीदी पर कुल दो लाख का दुर्घटना बीमा किसान का हो जाता है।

0 टिप्पणियाँ