Music

BRACKING

Loading...

महाशिवरात्रि 2021 : महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिव पूजा , जानिए शुभ मुहूर्त


महाशिवरात्रि 2021 कल यानी 11 मार्च को है. इस बार यह पर्व विशेष संयोग के साथ पड़ रहा है. वैसे तो मासिक शिवरात्रि हर माह मनायी जाती है. लेकिन, इस महा शिवरात्रि (Maha Shivratri) के दिन विशेष का महत्व होता है. मान्यताओं की मानें तो इस दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ (Mahashivratri 2021 Puja Vidhi) करने से भोले बाबा भक्तों के सारे कष्ट करते है.
 

शास्त्रों के अनुसार, यह दिन भगवान शिव और देवी शक्ति के मिलन का दिन होता है. यह त्यौहार हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण त्यौहार है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. यही कारण है कि हिंदू धर्म में रात के विवाह मुहूर्त बेहद उत्तम माने जाते हैं. इस दिन भक्त जो मांगते उन्हें शिवजी जरुर देते हैं.

भगवान शिव को हमेशा उल्टा बेलपत्र यानी चिकनी सतह की तरफ वाला वाला भाग स्पर्श कराते हुए ही बेलपत्र चढ़ाएं. बेलपत्र को हमेशा अनामिका, अंगूठे और मध्यमा अंगुली की मदद से चढ़ाएं। शिव जी को बिल्वपत्र अर्पण करने के साथ-साथ जल की धारा जरूर चढ़ाएं.

महाशिवरात्रि 2021 पर ऐसे करें शिव पूजा- 

  • सबसे पहले महाशिवरात्रि के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करें

  • फिर व्रत का संकल्प लें.

  • भगवान शिव का जलाभिषेक करें.

  • शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, फूल, अक्षत, भस्म, दूध, दही आदि से अर्पित करें

  • शिवपुराण, चालिसा समेत अन्य शिव मंत्रों का जाप करें

  • रात्रि में भी शिवजी की आरती और पूजा करें


  • महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त - 

    • निशित काल पूजा मुहूर्त: 11 मार्च, रात 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

    • पहला प्रहर: 11 मार्च की शाम 06 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक

    • दूसरा प्रहर: रात 9 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

    • तीसरा प्रहर: रात 12 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक

    • चौथा प्रहर: 12 मार्च की सुबह 03 बजकर 32 मिनट से सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ