Music

BRACKING

Loading...

MP में सदन तक पहुंचा कोराेना, पूर्व मंत्री साधौ पॉजिटिव

 


भोपाल - 
मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ता जा रहा है। 57 दिन बाद बुधवार को कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। इनमें 53 फीसदी मामले इंदौर और भोपाल के हैं। 3 मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले 10 जनवरी 2021 को प्रदेश में 620 नए मामले सामने आए थे। वहीं, बुधवार को पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ भी संक्रमित हो गईं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। साधौ मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित थीं। उन्होंने संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की है।

कहां कितने मामले

आगर मालवा-1, आलीराजपुर-5, बालाघाट-3, बड़वानी-5, बैतूल-15, बुरहानपुर-8, छिंदवाड़ा-12, दतिया-1, देवास-3, धार-3, ग्वालियर-15, हरदा-2, होशंगाबाद-5, जबलपुर-30, झाबुआ-4, कटनी-1, खंडवा-5, खरगोन-19, मंदसौर-6, मुरैना-1, नरसिंगपुर-2, नीमच-6, पन्ना-3, रायसेन-1, राजगढ़-3, रतलाम-15, रीवा-2, सागर-4, सतना-4, सीहोर-4, सिवनी-3, शहडोल-4, शाजापुर- 3, श्योपुर-1, शिवपुरी-4, सीधी-7, सिंगरौली-2, उज्जैन-19, उमरिया-2, विदिशा-7।

पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ भी संक्रमित हो गई। साधौ मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ