Music

BRACKING

Loading...

64 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार




शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी बामोरकला उनि नीरज राणा एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब बेचते हुए हसर्रा तिराहा खनियाधाना रोड़ से एक व्यक्ति पर कार्यवाही करते हुये 64 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 9400 रू की जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामोरकला उनि नीरज राणा एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ