बाइक सवार बदमाशों ने उज्जैन टोल नाका के दो अफसरों को लूटा
सोमवार, मार्च 22, 2021
ग्वालियर - घाटीगांव थाना क्षेत्र में सिरसा के जंगल में बाइक सवार बदमाशों ने उज्जैन टोल नाका के दो अफसरों को लूट लिया। घटना शनिवार रात की है। थाना प्रभारी आदित्य शुक्ला ने बताया कि टोल नाका उज्जैन के प्रबंधक प्रदीप तोमर एवं उप प्रबंधक बलवीर सिंह सुभाषपुरा नाका से स्कूटर से अपने मुरैना लाैट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर जंगल में ले गए। हमलावरों ने जंगल में दोनों के साथ मारपीट कर प्रदीप से सोने की अंगूठियां एवं 2 हजार रुपए, मोबाइल फोन एवं बलवीर से एक हजार रुपए एवं मोबाइल फोन लूट लिया।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ