ग्वालियर एवं चंबल संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों हेतु लेखा प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संचालनालय कोष एवं लेखा विभाग द्वारा विभागीय परीक्षा 2021 का आयोजन 4 अप्रैल को किया जाना निर्धारित है।
प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय लेखा परीक्षा के लिये आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। इच्छुक कर्मचारी शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर से परीक्षा आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 मार्च को शाम 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा कराएँ। अधिक जानकारी के लिये शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर में संपर्क किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ