Music

BRACKING

Loading...

एनपीएस काले कानून का होलिका दहन कर एनपीएस कर्मचारियों ने कहा पुरानी पेंशन ही स्वीकार

 

पुरानी पेंशन की आवाज को सड़क से सदन तक पहुचाने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा है निरन्तर प्रयासरत


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, जिला संयोजक सत्येन्द्र सिंह, जिला सह संयोजक बोधीराम साहू, विजय प्रधान, माखन राठौर, उमेश दुबे, बम्हनीडीह ब्लाक संयोजक उमेश तेम्बुलकर, गोपाल जायसवाल, शिव पटेल ने कहा है कि होलिका दहन के माध्यम से कोविड के नियमों का पालन करते हुए एनपीएस काले कानून का  प्रति जलाकर एनपीएस कर्मचारियों ने सरकार को यह संदेश दिया है कि उन्हें पुरानी पेंशन ही स्वीकार्य होगा। 

एनपीएस काले कानून का होलिका दहन करते हुए देश व छत्तीसगढ़ में समस्त विभाग के कर्मचारी, शिक्षक, लिपिक, स्वास्थ्य कर्मचारी, अधिकारी, रेलवे कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी, पैरा मिलिट्री के जवान जायज मांग पुरा कराने प्रतिबद्ध है।


राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि  केंद्र सरकार ने 2004 में पुरानी पेंशन योजना को बंद कर बाजार आधारित नई पेंशन योजना प्रारभ की तब बताया गया था कि कर्मचारियो को लाभ मिलेगा, लेकिन इसकी सच्चाई को समझते हुए कार्यपालिका के लिए इसे थोपा गया, जबकि विधायिका के लिए पुरानी पेंशन ही रखा गया, कार्यपालिक वर्ग 2004 के बाद बाजार की भेंट चढ़ गए जबकि विधायिका पुरानी पेंशन शुकुन से ले रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ