Music

BRACKING

Loading...

दिव्यांग छात्र छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने वाली बीआरपी शशि बाला सिंह सीजी पोर्टल की नायक बनी*‼️

 


पढहुं तुहर दुवार"के अंतर्गत विशेष शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक सामान्य छात्र और एक दिव्यांग छात्र को समान शिक्षा प्राप्ति के अवसर मिलने चाहिए पहले समावेशी शिक्षा की परिकल्पना सिर्फ विषय छात्रों के लिए की गई थी लेकिन आधुनिक काल में और शिक्षा को इस सिद्धांत को विस्तृत दृष्टिकोण में अपनी कक्षा में व्यवहार में लाना चाहिए क्यों किसी की सहायता से हम दिव्यांग बालकों को कम प्रतिबंधित तथा अधिक प्रभावी वातावरण उपलब्ध करा सकते हैं जिससे वे सामान्य बालकों के समान जीवन यापन कर सकें। नायक के 11वीं चरण में राज्य भर के बीआरपी (समावेशी शिक्षा) को नायक के रूप में स्थान दिया जा रहा है जिन्होंने समावेशी शिक्षा के अंतर्गत अपने क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों हेतु कार्य कर रहे हैं श्रीमती शशिबाला सिंह जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु विगत कई सालों से कार्य कर हैं पूरे विकासखंड में 178 दिव्यांग बच्चों हेतु विभिन्न योजनाओं के निर्माण की जिम्मेदारी बखूबी निभाती आ रही है शशि बाला सिंह  स्पेशल शिक्षा के अंतर्गत डीएड डी बी के क्षेत्र में अध्यापन पूर्ण किया है वह शुरुआत से ही कई एनजीओ के साथ जुड़कर इस क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।

     बीआरपी शशि बाला सिंह ने बताया की उनका आदर्श अमिताभ बच्चन तथा रानी मुखर्जी की ब्लैक मूवी देखने के बाद  कोरबा के अंकुर स्पेशल स्कूल में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ जहां ऐसे बच्चों को सिखाने तथा पढ़ाने के लिए भी विशेष पढ़ाई की जाती है। फिर एक्ट्रेस परीक्षा देकर नवी मुंबई हेलन केयर इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा कोर्स किया जहां दिव्यांग बच्चों के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त हुआ। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अंतर्गत 8 वर्षों तक दिव्यांग बच्चों के साथ कार्य करने के अनुभव के साथ अंकुर स्पेशल स्कूल समर्पण स्पेशल स्कूल में लगातार 17 वर्षों तक कार्य करते आ रहे हैं वर्तमान में एक बीआरपी समावेशी शिक्षा के रूप में  अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं दिव्यांगों में भी योग्यता और कुशलता की कमी नहीं होती है कमी है तो सिर्फ उनके लिए अवसरों की।

     नायक बनने पर एपीसी एच आर जायसवाल,बीईओ के के बंजारे,एबीईओ हिंमाशु मिश्रा, बी आर सी एच के बेहार,शैक्षिक समन्वयक रामशंकर पांडे, संकुल प्रभारी पंचराम तंबोली, पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे के द्वारा सीजी पोर्टल पर हमारे नायक घोषित होने पर अनंत शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ