Music

BRACKING

Loading...

एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार मीडियाकर्मी की मौत

 


भोपाल  पिपलानी क्षेत्र में स्थित जंबूरी मैदान के पास बाइक सवार मीडियाकर्मी को एक एम्बुलेंस ने ठक्कर मार दी। इससे बाइक सवार को गंभीर चोट लगी। उनको घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पिपलानी थाने के एएसआइ जुबेर खान के अनुसार राहुल देव वर्मन (34) रीगल मोहिनी होम्स अवधपुरी में रहते थे। वह एमपी नगर में एक मीडिया समूह में काम करते थे और रविवार की रात काम खत्म करने के बाद आफिस से घर लौट रहे थे। जंबूरी मैदान के पास सेंट जेवियर स्कूल के सामने से विपरित दिशा से आ रही एम्बुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह दूर जाकर गिरे और उन्‍हें गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक ने वाहन अपना रोका और दूसरी एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एक तरफ का रास्ता बंद कर रखा था

जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ, उसके एक हिस्से को काफी दिनों से बंद कर रखा था। इससे दोनों ओर के वाहनों को एक ही रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रात के समय इस मार्ग पर काफी अंधेरा रहता है। मार्ग पर सीपीए अपना निर्माण कार्य करा रही है। किंतु उसने न तो इस सड़क पर संकेतक लगाए और न ही रोशनी की व्यवस्था की। हादसे के बाद राहुल के घर में मातम पसरा है। उनकी चार साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी एक बहन भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ