शिवपुरी - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा के मार्गदर्शन में गतदिवस मलेरिया ट्रीटमेंट गाइडलाइंस एवं एलिमिनेशन प्रोग्राम पर जिला स्तरीय कार्यशाला की गई। जिसमें जिले के समस्त मेडिकल ऑफिसर को आमंत्रित किया गया।
होटल मातोश्री पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शिवपुरी जिले से मलेरिया एलिमिनेशन करने हेतु 2030 तक का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 2022 तक अलग-अलग स्तर पर मलेरिया को समाप्त करना भी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.शर्मा ने कार्यशाला में आए मेडिकल ऑफिसर को पिछले 5 वर्षों में मलेरिया विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देकर प्राप्त लक्ष्य और कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। डाॅ.शर्मा ने बताया कि डॉक्टर द्वारा रोगी का डाटा पोर्टल पर कैसे भरा जाएगा एवं जांच के लिए किस तरह से रोगी को सुविधा और समय पर ट्रीटमेंट मिल सके इसकी जानकारी दी।
जिला स्तरीय कार्यशाला में संभाग स्तरीय गेस्ट फैकल्टी श्री विजय मिश्रा ने मलेरिया उन्मूलन की संपूर्ण रणनीति को विस्तारपूर्वक बताया कि मच्छर का जीवन चक्र और उसको किस किस लेवल पर रोका जाए और ट्रीटमेंट गाइडलाइन का उपयोग कर लोगों को मलेरिया से डेंगू से मुक्त कैसे किया जाए और दवाइयों की उचित व्यवस्था एवं जांच की सही व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए।
जिला मलेरिया अधिकारी लाल जी शाक्य के द्वारा जिले में किए गए कार्यों का विस्तार से बताया गय और कहा कि मच्छरदानी का उपयोग और दवाइयों की जानकारी समय पर पहुंचाने का निर्णय लिया जिससे शिवपुरी जिले को मलेरिया मुक्त किया जाए। इस कार्य में एंबेड प्रोग्राम के वालंटियर ने भी अपने कौशल और अनुभवों को शेयर किया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय वाहक जनित रोग मलेरिया विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा संचालित की गई।

0 टिप्पणियाँ