जिला पंचायत सभापति एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने सभी नागरिकों को दी होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और कहा अपनों की सुरक्षा के लिए होली का पर्व घर पर मनाएं
रविवार, मार्च 28, 2021
जांजगीर- जिला पंचायत सभापति एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने सभी नागरिकों को होली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के इस कठिन समय में अपनों की सुरक्षा एवं रिश्तों को सही मायने में निभाने का वक्त है। इस बार होली पर्व घर पर ही मनाये। स्वयं का एवं अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोविड-19 से सुरक्षा के लिए होली पर्व पर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।
जब तक आवश्यक कार्य न हो, घर से बाहर न निकलें। किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर जाना हो तो मास्क जरूर लगायें, सेनेटाइजर का प्रयोग करें, हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी ही सुरक्षा है।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ