Music

BRACKING

Loading...

बाइक मैकेनिक निकला चोर:साथी के साथ मिलकर चुराते थे बाइक, पार्ट्स खोलकर बेच देते थे, तीन बाइक के पार्ट्स जब्त

 


जबलपुर गोहलपुर पुलिस ने दाे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बाइक मैकेनिक है। वह साथी के साथ शहर से बाइक चुराता था। इसके बाद पार्ट्स खोलकर वह बाइक को बेच देता था। गोहलपुर पुलिस ने उसके पास से कुल तीन बाइक के पार्ट्स जब्त किए। दोनों आरोपियों से तीन बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार गोहलपुर टीआई आरके गौतम को सूचना मिली थी कि बेनी सिंह की तलैया निवासी इमरान अली बाइक चुराकर उसके पार्ट्स खोलकर बेचने बाजार में पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने तीन चोरी की बाइक के पार्ट्स जब्त कर लिए।
साथी के साथ मिलकर चुराता था शहर में बाइक
पूछताछ में इमरान ने साथी ठक्करग्राम कब्रिस्तान गेट नंबर तीन निवासी इमरान उर्फ बाबा हुसैन के साथ मिलकर गोहलपुर क्षेत्र से दो और हनुमानताल क्षेत्र से एक बाइक चुराना स्वीकार किया। इमरान अली खुद बाइक का मैकेनिक है। इस कारण वह बाइक को पार्ट्स में खोलकर बेच देता था। पुलिस ने उसके साथ इमरान हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ